top of page

वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड अस्पताल बंथरा शाहजहांपुर द्वारा नेत्र स्वास्थ्य जांच शिविर

  • Apr 30, 2025
  • 1 min read

वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड अस्पताल बंथरा शाहजहांपुर द्वारा आज दिनांक 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को सिंधौली क्षेत्र के ग्राम कोरोकुईया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनिल प्रजापति जिला पंचायत सदस्य का विशेष सहयोग रहा। शिविर में 135 मरीजों ने पंजीकरण कराया जिनमे से 08 लोगो को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया जिनका ऑपरेशन रोहिलखण्ड अस्पताल में निःशुल्क किया जायेगा। शिविर में सभी मरीजों को निशुल्क आई ड्रॉप एवं दवाइयां वितरित की गई। इस मौके पर चिकित्सकों के द्वारा लोगों को नियमित नेत्र परीक्षण के लिए जागरूक किया गया व अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया जैसे कि काला मोतियाबिंद की जांच व इलाज, कार्निया की बीमारी का इलाज, आंख के पर्दे की जांच व इलाज, मोतियाबिंद का ऑपरेशन चीरे विधि तथा फेको विधि द्वारा, भेंगापन, नासूर, नाखूना आदि का इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा, कंप्यूटर द्वारा चश्मा के नंबर व प्रमाणीकरण व जांच की सुविधा सस्ते दरो पर उपलब्ध है! वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड अस्पताल में परिवार स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा मात्र 200 रू में उपलब्ध है जो की 1 वर्ष के लिए मान्य है कैंप में मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. रिव्या सिंह, सामान्य रोग के डॉ.प्रियंक पटेल,दंत रोग विभाग के डॉ. पूजा भल्ला,नेत्र टेक्नीशियन पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिकल कॉलेज के एम एस डब्ल्यू जितेन्द्र गंगवार मौजूद रहे



 
 
 

Comments


 NOTICE

CONTACT FOR MBBS/MD/MS : +91 9634459947, +91 9557259598

bottom of page